F.A.Qs

क्या संस्था (SKAESRO)का PAN No है ? हाँ I
अन्य सामाजिक संस्थाओं के बारे में ,आप क्या इत्तफ़ाक रखते हैं ? समाज के लिए कार्य करने वाला कोई व्यक्ति हो या संस्था हो ,वो हमारी संस्था के के लिए सम्मानित है।
1 . संस्था मासिक योगदान कैसे प्राप्त करती है ?
2 .सहयोगी कितने मास तक का पैसा एक मुस्त दे सकता है ?
3 . हम तक हमारे योगदान की रसीद कैसे पहुँचेगी ?
1 . कोई भी सहयोगी कैश तथा चेक और ऑनलाइन किसी भी माध्यम से पैसा जमा करवा सकता है।
2 . सहयोगी अपनी इच्छा से ,जितना चाहे उतने मास का पैसा जमा करा सकता है।
3 . सहयोगी अपनी ID लॉग इन कर रसीद अपनी रसीद का प्रिंट ले सकता है।
नोट :
सहयोगी के प्रत्येक योगदान की रसीद स्थाई तौर पर सहयोगी के ID पर रहेगी।
हम कैसे समझें की बैंक में पैसा सुरक्षित है ? 1. संस्था के बैंक खाते से रूपये केवल जमीन खरीदने के लिये निकले जायेंगे ।
2. संस्था के बैंक से पैसा कोर कमेटी की लिखित पूर्व अनुमति के बाद ही निकला जा सकता है।
3. कोर कमेटी की लिखित पूर्व अनुमति के बिना निकाला गया पैसा अपराध की श्रैणी में लाया गया है।

विशेष :

संस्था के किसी भी प्रकार के कार्यक्रम के लिये बैंक से पैसा नहीं निकाला जाता इसके विपरीत SKAESRO परिवार संस्था के खाते में कम से कम 5014 रूपये डालता है।
क्या संस्था का कोई बैंक एकाउंट है ? हाँ है,
1. Bank Name: CANARA BANK

2. Account Holder Name: SKAESRO SOCIETY

3. A/C No. : 96722010017614

4. IFSC Code: CNRB0019672
वेबसाइट पर Login का क्या उद्देश्य है ? 1. संस्था के प्रत्येक सहयोगी को User I.D और Password दिया है। जिसमें सहयोगी के द्वारा दिये पैसे का पूर्ण विवरण तथा
रसीद का प्रिंट और खर्च का पूर्ण ब्यौरा उपलब्ध है.

2. संस्था से सम्बंधित अपनी किसी भी समस्या को भी वह यहाँ अपने बलॉग के माध्यम से रख सकता है।

3. किसी सदस्य को सहयोगी के रूप में जोड़ सकता है तथा उसका online संस्था से समबंधित फार्म भर सकता है।

4. विवाह योग्य लड़के और लड़कियां वेबसाइट में पोर्टल पर अपना नाम रजिस्टर करवा कर अपने लिए जीवन साथी का चुनाव कर सकते हैं। संस्था इसके लिए कोई फीस या किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं प्राप्त करती।

5. संस्था का अपना सोशल मीडिया है कोई भी साथी स्वतंत्र रूप से अपने विचार रख सकता है जो गरिमा पूर्ण हो
इस संस्था (SKAESRO) के साथ कैसे जुड़ा जा सकता है ? एक नियमित मासिक अंश दान देकर कोई भी व्यक्ति संस्था का सहयोगी बन सकता है। अंश दान से किसी की कोई तुलना नहीं की जातीहै। SKAESRO परिवार में सभी समान व्यक्ति हैं ।
संस्था अगर किसी कार्यक्रम का आयोजन करती है तो क्या इसका खर्च संस्था वहन करेगी ? नहीं, किसी भी कार्यक्रम के लिए संस्था के खाते से कोई भी पैसा नहीं निकाला जाता, अपितु इसका खर्च वहन करने के लिए कोर कमेटी प्रतिबद्ध है I इसके अतिरिक्त कोई भी व्यक्ति स्वेच्छा से कार्यक्रम के लिए दान कर सकता है I इसके अलावा खर्च का कम से कम 10% संस्था के खाते में दान स्वरूप SKAESRO परिवार द्वारा जमा करवाया जाता है I
संस्था का निर्माण कब हुआ ? जुलाई 2018 |
क्या आप किसी राजनैतिक दल से संबंध रखते हैं ? नहीं , यह एक पूर्णतया गैर राजनैतिक संस्था है |
क्या आप सरकार से अनुदान चाहेंगे ? हाँ |